शेयर बाजार गिरावट पर

शेयर बाजार गिरावट पर

भोपाल [महामीडिया] शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट में खुले। नए साल से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसके चलते बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स लगभग 100 अंक गिरकर 84,600 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में गिरावट बढ़ गई। यह 217.91 अंक की गिरावट लेकर 84,477 पर कारोबार कर रहा है ।इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 25,940 अंक पर खुला और खुलते ही 25,900 के नीचे फिसल गया। यह 56.25 अंक की गिरावट लेकर 25,903 पर ट्रेड कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें