यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द

यूनाइटेड एयरलाइंस की 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द

मुंबई [महामीडिया ] अमेरिका की प्रमुख विमान सेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस की तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार देर रात तक देशभर में 800 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं वहीं सैकड़ों उड़ानें घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे देश के भीतर और बाहर की यात्राएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा असर ह्यूस्टन के जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल एयरपोर्ट  पर पड़ा। यह यूनाइटेड एयरलाइंस का एक प्रमुख हब है। यह समस्या डिस्पैच और फ्यूलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण हुई है।

सम्बंधित ख़बरें