अमेरिकी संसद में कनाडा पर टैरिफ के विरुद्ध प्रस्ताव पारित

अमेरिकी संसद में कनाडा पर टैरिफ के विरुद्ध प्रस्ताव पारित

भोपाल [महामीडिया] कनाडा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए टैरिफ के विरुद्ध  अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में वोटिंग हुई। टैरिफ रद्द करने से जुड़ा प्रस्ताव 219 के मुकाबले 211 वोट से पास हो गया। इस दौरान क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के 6 सांसदों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के 1 सांसद ने इसके  विरुद्ध वोटिंग की। अब यह प्रस्ताव अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में जाएगा, जहां रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत है। हालांकि अगर यह सीनेट से भी पास हो जाए तब भी इसके कानून बनने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। क्योंकि इसे राष्ट्रपति ट्रम्प की मंजूरी चाहिए होगी।

सम्बंधित ख़बरें