नवीनतम
लोकसभा अध्यक्ष के चेंबर में हंगामे का वीडियो जारी
भोपाल [महामीडिया] बजट पर चर्चा के दौरान आज गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल फिर हंगामे के कारण नहीं चल सका। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। इस बीच नारेबाजी भी होती रही। स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया। इससे पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं।