बद्रीनाथ की वादियों में साधना करेंगे बागेश्वर धाम के महाराज
भोपाल [महामीडिया] बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने के लिए सार्वजनिक संपर्क से दूर रहेंगे। वह मई में बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों पर 21 दिनों की विशेष साधना करेंगे। इस अवधि में वह किसी भी नेटवर्क में नहीं रहेंगे न ही धाम पर उपस्थित होंगे । भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा में हिमालय को तप और साधना की भूमि माना जाता है। हिमालय की गोद में बसे तीर्थस्थल सदियों से संत-महात्माओं और साधकों को आकर्षित करते रहे हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बद्रीनाथ धाम की वादियों में गुप्त साधना करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय की चर्चा भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच तेजी से हो रही है।