विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर को

विश्व डाक दिवस 9 अक्टूबर को

मुंबई [ महामीडिया]  विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर साल 150 से ज्यादा देश अलग-अलग प्रकार से विश्व डाक दिवस मनाते हैं। कुछ देशों में विश्व डाक दिवस को अवकाश के रूप में मनाया जाता है। भारत में डाक सेवा ने सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना योगदान दिया है। 

इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य लोगों को डाक सेवा के महत्व को लेकर जागरूक करना है। लोगों को ये बताना जरूरी है कि किस तरह से डाक विभाग ने देश-दुनिया में हर विकास पर अहम योगदान दिया है।

 

सम्बंधित ख़बरें