ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने सार्वजनिक निर्गम वापस लिया 

ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने सार्वजनिक निर्गम वापस लिया 

बेंगलुरु [ महामीडिया] चिकित्सा उपकरण विनिर्माता ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने 750 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी ने 30 सितंबर, 2022 को बोर्ड के पास आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे। बाजार नियामक ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने 28 फरवरी को अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम दस्तावेज वापस ले लिए थे। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई गई ।
 

सम्बंधित ख़बरें