
सोने और चांदी की कीमतों में फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 6 मई को बढ़त है। बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹1,479 बढ़कर ₹96,761 पर पहुंचा गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹95,282 थी वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,745 बढ़कर ₹95,845 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,100 प्रति किलो था।