एप्पल दिल्ली और मुंबई में रिटेल स्टोर खोलेगा

एप्पल दिल्ली और मुंबई में रिटेल स्टोर खोलेगा

नई दिल्ली [ महामीडिया] एप्पल भारत में अपने व्यापार को बढ़ाते हुए इस साल 2 रिटेल स्टोर्स लॉन्च कर सकता है। ये रिटेल स्टोर्स इस साल अप्रैल में मुंबई और राजधानी दिल्ली में लॉन्च किए जा सकते हैं। ये रिटेल स्टोर पहले मुंबई और इसके बाद दिल्ली में खोले जाने की उम्मीद है।इसके लिए कंपनी 25 हजार स्क्वायर फीट तक के बड़े  स्पेस लेने की योजना पर काम कर रही है। जो कि हाई-स्ट्रीट लोकेशन पर होंगे। रिपोर्ट के अनुसार पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला जा सकता है और उसके बाद दिल्ली के साकेत में इसका दूसरा स्टोर खुलने की संभावना है। एप्पल  के स्टोर दुनिया के कुछ सबसे सफल और प्रॉफिटेबल रिटेल आउटलेट हैं।  मौजूदा समय में एप्पल के 500 से ज्यादा रिटेल स्टोर हैं इनमें से ज्यादातर अमेरिका में हैं। इस लिस्दूट में दूसरे नंबर पर चीन है। एप्पल ने भारत में हाल ही में कई रिटेल स्टोर्स में जॉब के लिए वैकेंसी निकाली है। एप्पल भारत में कई रिटेल स्टोर्स में काम करने के लिए वर्कर्स की भर्ती कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें