केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पद्धति में बदलाव 

केंद्रीय शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पद्धति में बदलाव 

नईदिल्ली [ महामीडिया] केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा की कापी (उत्तर पुस्तिका) के मूल्यांकन की पद्धति में बदलाव किया है। अब मूल्यांकनकर्ता एक घंटे में अधिकतम तीन कापियों का ही मूल्यांकन कर पाएंगे और दिनभर में सिर्फ 20 कापियां ही मूल्यांकन के लिए मिलेंगी। मूल्यांकन करने वाले शिक्षक को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मूल्यांकन केंद्रों पर रहना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं मूल्यांकन का कार्य शिक्षक ने सहीं तरीके से किया है कि नहीं, इसकी निगरानी और जांच भी निरंतर होगी। मूल्यांकन के बाद एक अन्य शिक्षक कापियां जांचेगा तथा अंत में प्रमुख मूल्यांकनकर्ता द्वारा करीब 20 प्रतिशत कापियों की जांच कर देखा जाएगा कि सही तरीके से मूल्यांकन हुआ है कि नहीं।ज्ञात हो कि पहले शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए समय की बाध्यता नहीं होती थी। मूल्यांकन कार्य में शून्य त्रुटि अभियान के तहत सीबीएसई ने ये बदलाव किए हैं। 

सम्बंधित ख़बरें