दिल्ली के ऑटो एक्सपो में एथेनॉल से चलने वाली वैगन आर की प्रस्तुति 

दिल्ली के ऑटो एक्सपो में एथेनॉल से चलने वाली वैगन आर की प्रस्तुति 

भोपाल  [ महामीडिया] एशिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो दिल्ली में शुरू हो गया है। 'द मोटर शो' नाम से इसका 16वां एडिशन आयोजित किया जा रहा है। इवेंट में सबसे पहले मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX पेश की। इसके बाद MG मोटर्स ने दुनिया की पहली MPV यानी ज्यादा लोगों को ले जाने वाली गाड़ी लॉन्च की। मारुति फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन-R भी लेकर आई है, जो 80% तक एथेनॉल मिक्स ईंधन से चलेगी। ऑटो एक्सपो में मारुति ने वैगनआर का फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप पेश किया। यह कार E85 फ्यूल पर चल सकती है। इस तरह की गाड़ियां 20% से 85% तक एथेनॉल ब्लेंडिंग पर चलने के लिए विकसित की गई हैं।इस तरह की गाड़ियां चलाने में बेहद सस्ती होती हैं, क्योंकि एथेनॉल फ्यूल डीजल-पेट्रोल के मुकाबले बेहद कम दाम पर उपलब्ध होता है। इन गाड़ियों की खास बात यह है कि ये डीजल-पेट्रोल की तरह ही बढ़िया परफॉर्मेंस और बेहतर रनिंग कॉस्ट देती हैं।
 

सम्बंधित ख़बरें