
सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] आज बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 141 रुपए गिरकर 58,724 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 44,043 रुपए रह गई है। आज चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 107 रुपए फिसलकर 70,793 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 70,900 रुपए पर थी।