एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि 

एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या में वृद्धि 

नईदिल्ली [ महामीडिया] एयरटेल के यूजर्स 35.2 करोड़ से 36 करोड़ हो गए हैं। रिलायंस जियो के यूजर्स 42.2 करोड़ से घटकर 40.3 करोड़ हो गए लेकिन ये अब भी टॉप पर है। कुल मोबाइल यूजर्स में रिलायंस-जियो की भागीदारी बीते 9 महीने में 35.3%से बढ़कर 37.14% हो गई है। वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स की संख्या 28.3 करोड़ से 26 करोड़ रह गई। बीएसएनएल के यूजर्स 11.8 करोड़ से 11.3 करोड़ रह गए। एमटीएनएल के 1.52% उपभोक्ता घटे हैं।2021-22 के दौरान प्रति उपभोक्ता औसत डेटा इस्तेमाल 15.8 जीबी प्रति महीने रहा। प्रति जीबी डेटा की कीमत 10.47 रुपए रही। जबकि 2016-17 में प्रति उपभोक्ता औसत मासिक डेटा खपत एक जीबी थी और इसकी कीमत 40.34 रुपए प्रति जीबी थी।

सम्बंधित ख़बरें