सेंसेक्स में आज दूसरे दिन भी गिरावट जारी

सेंसेक्स में आज दूसरे दिन भी गिरावट जारी

मुंबई  (महामीडिया) : शेयर बाजार में आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं आज मेनबोर्ड सेगमेंट IPO KSH इंटरनेशनल बिडिंग के लिए ओपन हुआ है। KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का IPO आज से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

शेयर बाजार में 15 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 26,027 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।

सम्बंधित ख़बरें