नवंबर में भारत की थोक महंगाई दर 0.32% रही

नवंबर में भारत की थोक महंगाई दर 0.32% रही

नई दिल्ली (महामीडिया):  देश में महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है. नवंबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति नकारात्मक क्षेत्र में बनी रही. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर 0.32 प्रतिशत घट गई. अक्टूबर में यह दर -1.21 प्रतिशत थी, जबकि पिछले वर्ष नवंबर में थोक महंगाई 2.16 प्रतिशत रही थी.मंत्रालय के बयान के अनुसार, नवंबर में नकारात्मक थोक मुद्रास्फीति का प्रमुख कारण खाद्य वस्तुओं, खनिज तेल, कच्चे पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस, आधारभूत धातुओं के विनिर्माण और बिजली की कीमतों में आई गिरावट रही.
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में 0.71 प्रतिशत दर्ज की गई, जो अक्टूबर के 0.25 प्रतिशत से थोड़ी अधिक रही. हालांकि, खाद्य मुद्रास्फीति नवंबर में -3.91 प्रतिशत रही, यानी खाद्य वस्तुओं के दाम पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कम रहे. यह लगातार छठा महीना है जब खाद्य मुद्रास्फीति नकारात्मक रही है, जिससे घरेलू बजट पर दबाव कम हुआ 
महंगाई की शांत स्थिति को देखते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया है. इससे पहले अक्टूबर में यह अनुमान 2.6 प्रतिशत रखा गया था. RBI के अनुसार, खाद्य कीमतों में तेज गिरावट और वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों में कटौती के चलते महंगाई पर नियंत्रण संभव हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें