नवीनतम
रुपया 25 पैसे टूटकर सबसे निचले स्तर 90.74 पर
मुंबई (महामीडिया): अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 25 पैसे फिसल कर 90.74 (अस्थायी) प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। भारत–अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते रुपये में गिरावट आई।
एक समय यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 तक आ गया था।।