नवीनतम
सेंसेक्स में 534 अंकों की गिरावट
मुंबई (महामीडिया): हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 दिसंबर को सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया।
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर्स आज गिरकर बंद हुए। एक्सिस बैंक और जोमैटो में 5% की गिरावट रही। टाइटन और एयरटेल के शेयर करीब 2% चढ़कर बंद हुए।
निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में गिरावट रही। NSE के बैंकिंग, रियल्टी, मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में गिरावट रही। मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर चढ़कर बंद हुए।
शेयर बाजार में 15 दिसंबर को फ्लैट कारोबार रहा। सेंसेक्स 54 अंक गिरकर 85,213 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की गिरावट रही। ये 26,027 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में बढ़त रही।