शेयर बाजार : अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट

शेयर बाजार : अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट

मुंबई (महामीडिया):  आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 69 अंक गिरकर 58,169 के स्तर पर खुला। हालांकि निफ्टी 5 अंकों की तेजी के साथ 17,160 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर गिरावट में हैं। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में गिरावट रही थी। आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.40% टूटा। अडाणी पोर्ट्स में 3.19% की गिरावट रही। अडाणी विल्मर, ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी और NDTV 5-5% की गिरावट है।

सम्बंधित ख़बरें