म.प्र. में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

म.प्र. में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू

भोपाल [महामीडिया] म.प्र.में 10वीं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है जिसके लिए प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उर्दू के साथ बोर्ड एग्जाम की शुरूआत हुई । परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी।नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड की व्यवस्था की गई है।12वीं के पहले एग्जाम अंग्रेजी में 10 फरवरी को 13 नकल के प्रकरण बने थे। जिसमें सबसे ज्यादा 7 भोपाल से और 6 ग्वालियर से सामने आए थे। इस स्थिति को देखते हुए इन दोनों जिलों में मॉनिटरिंग को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

सम्बंधित ख़बरें