नवीनतम
सोना और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट
मुंबई [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 17,188 रुपए कम होकर 2,41,945 रुपए पर आ गई है।इससे पहले गुरुवार को 2,59,133 रुपए किलो थी। वहीं 2 दिन में इसकी कीमत 24 हजार रुपए गिर चुकी है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए किलो थी।वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,899 रुपए गिरकर 1,52,751 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को ये 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।