रायसेन सड़क हादसे में तीन बारातियों की मौत

रायसेन सड़क हादसे में तीन बारातियों की मौत

भोपाल [महामीडिया] गैरतगंज तहसील अन्तर्गत आने वाले ग्राम ऊसरमेटा गांव से विदिशा बारात लेकर गए तीन लोगों की मौत हादसे में हो गई। बारात की टवेरा कार खाई में पलट गई इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।घायलों को विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा विदिशा के करीब जम्बार बागरी के पास हुआ है। विदिशा कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद रायसेन जिले के शादी के घर में खुशियां मातम में बदल गई हैं। इस हादसे में 35 वर्षीय राजेश लोधी, 30 वर्षीय सोनू लोधी, 35 वर्षीय चंद्रशेखर की मौत हुई है। घायलों में कुछ बच्चे और युवा शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें