फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग ठगी मामले में अब तक सोलह अपराधी गिरफ्तार

फॉरेन एक्सचेंज ट्रेडिंग ठगी मामले में अब तक सोलह अपराधी गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] म.प्र. सहित कई राज्यों में फॉरेन एक्सचेंज में ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। लोगों से ठगी गई राशि में से 2062 करोड रुपये इसी कंपनी के खाते में आए थे। एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उसके नोएडा में होने की जानकारी मिली थी। संदिग्ध स्थानों पर रैकी एवं गोपनीय जांच की गई, जिसमें आरोपित ऋषिकेश राय के सेक्टर 77 नोएडा में भ्रमण करने की जानकारी मिली। पुष्टि होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां निकल सकती हैं। इस पूरी ठगी का सरगना नवाब उर्फ लविश चौधरी है जो दुबई में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है।

 

सम्बंधित ख़बरें