नवीनतम
मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का अनावरण किया
भोपाल [महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री ऑफिस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय की बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स 'सेवा तीर्थ' का अनावरण किया। सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं। इनका नाम है- सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3। सेवा तीर्थ-1 में प्रधानमंत्री ऑफिस है। सेवा तीर्थ-2 में कैबिनेट सचिवालय और सेवा तीर्थ-3 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का ऑफिस है। यह सभी ऑफिस पहले अलग-अलग जगहों पर थे।