नवीनतम
सड़क हादसे में मुरैना के 4 जवानों की मौत
भोपाल [महामीडिया] सागर जिले के मालथौन-बांदरी के बीच सुबह चार बजे के लगभग हुई सड़क दुर्घटना में मुरैना बीडीएस के चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान घायल हो गया। सभी जवान बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रहे थे। हादसे में मृत जवानों के नाम प्रधुमन दीक्षित मुरैना, अमन कौरव मुरैना, ड्राइवर परमलाल तोमर मुरैना और डाँग मास्टर विनोद शर्मा निवासी भिंड है। घायल जवान का नाम आरक्षक राजीव चौहन निवासी मुरैना है जिनका बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा है।