मैहर जिले में पांच करोड़ का घोटाला उजागर
मैहर [महमीडिया] मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र में 20 स्कूलों में लघु निर्माण कार्यों में 4 करोड़ 37 लाख 89 हजार 420 रुपये का घोटाला सामने आया है। इस मामले ने शिक्षा विभाग की जड़ें हिला दी हैं और विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।घोटाला उजागर होने के बाद अब तक कुल दस लोगों को निलंबित किया जा चुका है जिनमें बीईओ सात प्राचार्य, एक लिपिक और एक भृत्य शामिल हैं।