मणिपुर में हिंसा और तनाव

मणिपुर में हिंसा और तनाव

मुंबई [महामीडिया] मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में  हिंसा भड़क गई है । नए उपमुख्यमंत्रियों नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के विरुद्ध प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिले के तुइबोंग मेन मार्केट इलाके में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को वापस उनकी बैरक में धकेलने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने बात मानने से इनकार कर दिया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सड़क के बीच में टायर जला दिए। राष्ट्रपति शासन हटने के बाद बीजेपी के युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ था। लोगों को उम्मीद थी कि इससे राज्य में हालात सुधरेंगे, लेकिन सरकार गठन के महज 24 घंटे बाद ही हिंसा भड़क उठी। चुराचंदपुर में कुकी समूहों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने समुदाय के विधायकों को सरकार में शामिल न होने की चेतावनी दी। इस दौरान पूरे जिले में बंद का असर दिखा और कई जगह गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आईं।

सम्बंधित ख़बरें