कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मैसी डाइनास्टार प्रतियोगिता

कृषि में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए मैसी डाइनास्टार प्रतियोगिता

भोपाल [महामीडिया] टैफे ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड ने कृषि और ग्रामीण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मैसी डाइनास्टार प्रतियोगिता की शुरुआत की है। यह प्रतियोगिता देशभर के किसानों, उद्यमियों और ग्रामीण नवाचारकर्ताओं को अपने मौलिक और व्यावहारिक विचार प्रस्तुत करने का मंच प्रदान करती है। मैसी डाइनास्टार सीजन 3 को अब तक का सबसे बड़ा संस्करण बताया जा रहा है जिसका उद्देश्य खेती, सहायक क्षेत्रों और ग्रामीण उद्यमों में मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टरों के रचनात्मक और प्रभावी उपयोग को पहचानना और प्रोत्साहित करना है। इस सीजन में प्रतिभागियों को किसी भी मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर से जुड़े नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा जिससे कृषि उत्पादकता, आय के नए अवसर और सामाजिक-आर्थिक बदलाव को बढ़ावा मिल सके प्रतियोगिता के विजेता को लगभग ₹8.2 लाख मूल्य का मैसी फर्ग्यूसन 254 डाइनास्मार्ट ट्रैक्टर प्रदान किया जाएगा जो अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता, बहुउपयोगिता और आधुनिक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। इसके साथ-साथ अन्य चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और पहचान भी दी जाएगी। प्रतिभागी अपने विचार वीडियो या लिखित प्रारूप में हिंदी या किसी भी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। प्रत्येक प्रविष्टि में यह दर्शाना अनिवार्य होगा कि मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर का उपयोग किस प्रकार खेती को अधिक प्रभावी बनाने, नए व्यावसायिक अवसर पैदा करने या ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक है।टैफे भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है और वॉल्यूम के आधार पर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनी है। 1960 में चेन्नई में स्थापित टैफे विश्वसनीय, ईंधन-किफायती और किफायती ट्रैक्टरों की विस्तृत रेंज बनाती है जो विभिन्न कृषि जरूरतों के लिए उपयुक्त हैं। कंपनी टैफे ट्रैक्टर्स, मैसी फर्ग्यूसन इंडिया, आइशर ट्रैक्टर्स और आईएमटी जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के तहत ट्रैक्टर बनाती है।टैफे के ट्रैक्टर 80 से अधिक देशों में निर्यात किए जाते हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें