सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

भोपाल [महामीडिया] सोने-चांदी के दाम में आज 6 फरवरी को गिरावट है। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 13,155 रुपए गिरकर 2,41,184 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,54,339 रुपए थी। दो दिन में ये 41,278 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,013 रुपए कम होकर 1,51,489 रुपए पर आ गया है। इससे पहले ये 1,52,502 रुपए पर था। सोना दो दिन में 6,669 रुपए सस्ता हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें