भोपाल में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन

भोपाल [महामीडिया]  राजधानी भोपाल में नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में कल 7 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में देश के मुख्य न्यायाधीश यानी सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत खुद शामिल होंगे।  इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 20 से ज्यादा हाईकोर्ट के जज हिस्सा लेंगे। जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद यह मध्य प्रदेश का उनका पहला दौरा होगा। जस्टिस सूर्यकांत नवंबर 2025 में 53वें मुख्य न्यायाधीश बने थे और अब वे भोपाल में न्यायपालिका के भविष्य पर मंथन करेंगे।

सम्बंधित ख़बरें