ट्रेड डील में कृषि और डेयरी से कोई समझौता नहीं किया गया
नई दिल्ली [महामीडिया] भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने स्पष्ट किया है कि इस समझौते में भारतीय कृषि और डेयरी क्षेत्र के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है और किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुरू से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में किसान हित सर्वोपरि रहेंगे और इस सिद्धांत का पूरी तरह पालन किया गया है।