लोकसभा सोमवार की सुबह तक स्थगित
भोपाल [महामीडिया] संसद में आज शुक्रवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर आम चर्चा होनी थी। लोकसभा में शुरुआत प्रश्नकाल से हुई लेकिन विपक्ष ने हंगामा और नारेबाजी की। 3 मिनट बाद स्पीकर ने सदन को 12 बजे तक स्थगित कर दिया।12 बजे लोकसभा दोबारा शुरू हुई लेकिन 7 मिनट तक विपक्ष नारेबाजी और हंगामा करता रहा। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।