शेयर बाजार 250 से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [महामीडिया] बीएसई मामूली गिरावट लेकर 83,249.32 पर खुला और यह खुलते ही इसमें गिरावट देखने को मिली। बाद में इंडेक्स में कुछ रिकवरी देखी गई। दोपहर 2:40 बजे यह 78.35 अंक या 0.09% की मामूली बढ़त लेकर 83,392.28 पर कारोबार कर रहा था।कारोबार के अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 266.47 अंक की बढ़त के साथ 83,580.40 के स्तर पर, जबकि निफ्टी में 50.90 अंक की तेजी आई, ये 25,693.70 के स्तर पर बंद हुआ।