सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य विधायकों पर निर्णय के लिए तीन सप्ताह का समय दिया
भोपाल [महामीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गड्डम प्रसाद कुमार को 2023 तेलंगाना विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले 10 भारत राष्ट्र समिति विधायकों के अयोग्यता पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति संजय करोल और एजी मसिह की बेंच ने बीआरएस द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई की, जिसमें प्रसाद पर अयोग्यता याचिकाओं पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया गया था।