देश में नया कोरोना वेरिएंट XFG वायरस आया

देश में नया कोरोना वेरिएंट XFG वायरस आया

मुंबई [महामीडिया] कोरोना के नए वेरिएंट XFG ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। देश में अब तक 206 XFG के केस सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (89) में हैं फिर तमिलनाडु, केरल, गुजरात और दिल्ली में भी केस मिले हैं। इस बार का नया कोरोना वेरिएंट भारत का पांचवा एक्टिव कोविड-वेरिएंट कहलाएगा। इसे ओमिक्रोन का सब-वेरिएंट माना जा रहा है। इस समय भारत के कुछ राज्य जैसे केरल, गुजरात, दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस है। XFG वेरिएंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में मिले हैं।

सम्बंधित ख़बरें