प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट

प्रत्यक्ष कर संग्रह में गिरावट

भोपाल [महामीडिया]  वित्त वर्ष 2025 की शुरुआत में केंद्र सरकार को प्रत्यक्ष कर संग्रह में अप्रत्याशित गिरावट को लेकर  झटका लगा है। 10 जुलाई तक देश का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 1.3 फीसदी प्रतिशत घटकर करीब ₹5.63 लाख करोड़ रह गया है। कॉरपोरेट टैक्स संग्रह में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसमें 3.7 प्रतिशत की कमी आई है जबकि गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह भी मामूली 0.04 प्रतिशत घटा है।हालांकि इस अवधि में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स एकमात्र ऐसा कर रहा जिसमें वृद्धि देखी गई। यह 7.46 प्रतिशत बढ़कर ₹17,874 करोड़ पहुंच गया जो पिछले वर्ष इसी अवधि में ₹16,632 करोड़ था। रिफंड्स के आंकड़ों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।10 जुलाई तक टैक्स विभाग ने करीब ₹1.02 लाख करोड़ की रिफंड राशि जारी की जो पिछले साल की तुलना में 38 फीसदी ज्यादा है।

सम्बंधित ख़बरें