
भारतीय कानूनी प्रणाली में सुधार की आवश्यकता
भोपाल [महामीडिया] भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर.गवई ने आज कहा कि" भारतीय कानूनी प्रणाली अद्वितीय चुनौतियों का सामना कर रही है और इसे सुधारने की आवश्यकता है।" मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि वह आशावादी हैं कि भारतीय इसे मात देंगे। मुख्य न्यायाधीश गवई ने हैदराबाद के नालसार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के संबोधन में यह बात कही ।