नवीनतम
चीन में एक हजार टन सोने का भंडार मिला
भोपाल [ महामीडिया] चीन ने शिनजियांग के कुनलुन पहाड़ों में सोने का विशाल भंडार खोजा है। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि यहां कुल सोने का भंडार 1,000 टन से भी ज्यादा हो सकता है। चीन के हुनान प्रांत में एक अनुमानित 1,000 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता का सोने का भंडार मिला है। यह भंडार पिंगजियांग काउंटी में स्थित है ।इस भंडार की खोज चीन की डगमगाती अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकती है और इसके अलावा एक आर्थिक रणनीति भी है जो वैश्विक स्तर पर उसे मजबूती दे सकती है।