नवीनतम
म.प्र.की ताजा रैंकिंग में गिरावट
भोपाल [महा मीडिया] नीति आयोग की इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार म.प्र. की रैंकिंग में गिरावट आई है। मप्र की औसत रैंकिंग एक अंक गिरकर नौवें से 10वें क्रम पर आ गई है। राज्य का स्कोर 37.8 है। सबसे अच्छी स्थिति में 73.1 अंक के साथ ओडिशा है। इसके बाद क्रमश: गोवा और झारखंड हैं जबकि सबसे खराब स्थिति में पंजाब 18वें पायदान पर है। हालांकि, नीति आयोग ने मध्य प्रदेश को अभी भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में बरकरार रखा है। दूसरी ओर खर्च की गुणवत्ता के मामले में मप्र अच्छी स्थिति में है। इसमें प्रदेश सबसे अच्छी स्थिति वाले राज्यों में 60.8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। इसका मतलब यह है कि राज्य सरकार पैसा पूंजीगत क्षेत्र में खर्च कर रही है।
प्रदेश सरकार पर पांच लाख करोड़ रुपये का कर्ज है जबकि राज्य का वर्ष 2026-27 का कुल बजट 4.38 लाख करोड़ रुपये है।