नवीनतम
एग्रीनोवेट लिमिटेड ने भारत को करोड़ों का लाभांश सौंपा
भोपाल [महा मीडिया] केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को दिल्ली में एग्रीनोवेट लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए ₹3,39,97,362 का लाभांश अदा किया। एग्रीनोवेट इंडिया लि. भारत सरकार का एक नवरत्न उपक्रम है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि एग्रीनोवेट इंडिया की सृजनात्मक क्षमता और किसानों की व्यावहारिक आवश्यकता के बीच एक सशक्त पुल का कार्य कर रहा है। कृषि नवाचारों के हस्तांतरण और तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा देने में संस्थान का योगदान सराहनीय है। यह आत्मनिर्भर भारत के कृषि लक्ष्य को सशक्त करने वाली पहल है।