आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा

आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा

भोपाल [ महामीडिया] विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  के नए आदेश के तहत अब आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रूफ नहीं माना जाएगा। संस्था ने एक लेटर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसके तहत आधार कार्ड आपकी पहचान का तो सबूत होगा लेकिन इसे इससे आपकी जन्मतिथि प्रमाणित नहीं मानी जाएगी। भले ही उसमे जन्मतिथि क्यों न मौजूद हो। इस फैसले पर विशिष्ट पहचान प्राधिकरण  ने कहा कि आधार का उद्देश्य अथेंटिफिकेशन के जरिये पहचान को प्रमाणित करना है न कि संबंधित व्यक्ति की डेट ऑफ बर्थ बताना। आधार कार्ड पर जन्मतिथि यूजर्स के द्वारा नॉमिनेशन या अपडेट के दौरान दी गई जानकारी के आधार पर की जाती है। 

सम्बंधित ख़बरें