भारत रक्षा खर्च के मामले में पांचवां शीर्ष देश बना

भारत रक्षा खर्च के मामले में पांचवां शीर्ष देश बना

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत वर्ष 2025 में रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाले देशों में पांचवें पायदान पर रहा। पिछले साल रक्षा पर भारत का व्यय बढ़कर 92.1 अरब डॉलर हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में यह 8.9 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार सैन्य विमान प्रणालियों के लिए पूंजीगत व्यय प्रारंभिक आवंटन से 50 प्रतिशत अधिक बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है सैन्य विमान प्रणालियों के लिए संशोधित पूंजीगत व्यय मूल बजट से 50 प्रतिशत अधिक रहा जबकि भारतीय वायु सेना के परिचालन और कर्मियों की लागत मूल बजट से 18 प्रतिशत अधिक थी । नवीनतम आंकड़ों में यह कहा गया है। 

अमेरिका 954 अरब डॉलर के साथ रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला देश रहा जो वैश्विक व्यय का 33 प्रतिशत है। 
चीन रक्षा पर सबसे अधिक खर्च करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश रहा जिसने अपने सैन्य बजट में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि कर उसे के अनुमानित 336 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया। रूस ने भी रक्षा पर व्यय 5.9 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 190 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया है । चौथे स्थान पर जर्मनी है। 

सम्बंधित ख़बरें