भोपाल में 10 साल बाद भीषण गर्मी

भोपाल में 10 साल बाद भीषण गर्मी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार का दिन भोपाल में 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में गर्मी के रिकॉर्ड के अनुसार साल 2017 से 2025 के बीच एक बार ही पारा 43.7 डिग्री पर गया है। यह 30 अप्रैल 2019 को दर्ज किया गया था। इस हिसाब से इस साल 28 अप्रैल का दिन 10 साल में दूसरा सबसे गर्म दिन रहा।

मंगलवार को खजुराहो सहित प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा हालांकि सोमवार के मुकाबले यहां 1.2 डिग्री की गिरावट देखी गई।

सम्बंधित ख़बरें