मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया
भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को हरदोई से यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगाया। सीएम योगी के साथ एक्सप्रेस-वे पर पैदल भी चले।594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इससे मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी होगी। अब तक 11-12 घंटे लगते थे। 12 जिलों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे कई मायनों में खास है। एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की लैंडिंग के लिए शाहजहांपुर के जलालाबाद के पास 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप बनाई गई है। यह देश की पहली नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप है।गंगा एक्सप्रेस-वे से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे था जिसकी लंबाई 340 किमी है। यह प्रदेश का छठा एक्सप्रेस-वे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।