ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की शिकायत की
भोपाल [ महामीडिया] ईरान ने अमेरिका के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र में शिकायत करते हुए अमेरिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को जब्त करके ‘समुद्री डकैती’ की है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका की यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून और समुद्र से जुड़े कानूनों का उल्लंघन करती है। अगर ऐसे कदमों को रोका नहीं गया तो यह एक खतरनाक उदाहरण बन सकता है जिससे पूरी दुनिया में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ सकती है।ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग की है कि वह अमेरिका के इस कदम की निंदा करे और इस मुद्दे पर कार्रवाई करे।