ओडिशा सड़क हादसे में चार लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] ओडिशा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 143 पर चांदीपोष थाना क्षेत्र के मूषाबिरा के पास मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई है । राउरकेला से यात्रियों को लेकर जाजपुर जा रही प्रमिला बस और एक ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस के दो चालक, एक खलासी और ट्रेलर चालक की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बनी है। लगभग 23 घायलों को उपचार के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल लाया गया है । घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।