आज 13 राज्यों में आंधी और तूफान की चेतावनी
भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय मौसम विभाग ने बताया है कि करीब 13 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के समय सावधान रहें और सुरक्षित जगह पर रहें। देश के 13 राज्यों मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय आदि में आंधी और तूफान का अलर्ट है।