मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

मई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

भोपाल [ महामीडिया] 

अगले महीने मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत एक मई को छुट्‌टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे। शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा।

मई 2026 में बैंक छुट्टियों की मुख्य सूची:

  • 1 मई (शुक्रवार): मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस/बुद्ध पूर्णिमा (देशभर में अधिकांश जगह बंद)।
  • 3 मई: रविवार।
  • 9 मई: दूसरा शनिवार।
  • 10 मई: रविवार।
  • 16 मई: शनिवार (सिक्किम स्टेट डे)।
  • 17 मई: रविवार।
  • 23 मई: चौथा शनिवार।
  • 24 मई: रविवार।
  • 25 मई: महाराणा प्रताप जयंती (क्षेत्रीय)।
  • 27-28 मई: बकरीद/ईद-उल-अजहा (क्षेत्रीय)।
  • 31 मई: रविवार।

सम्बंधित ख़बरें