मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किये

मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किये

भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन आज बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर प्रधानमंत्री  का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा। मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इसके बाद वापसी के लिए उनका काफिला निकला। पीएम ने गेट नंबर चार पर मौजूद काशीवासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में आए बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से कुछ पूछा तो वे मुस्कुराते दिखे। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु पीएम की झलक पाकर प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में शोभायमान मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेंट की गई 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' का अवलोकन भी किया।

 

सम्बंधित ख़बरें