म.प्र.में मखाना का उत्पादन बढ़ाया जायेगा

म.प्र.में मखाना का उत्पादन बढ़ाया जायेगा

भोपाल [ महामीडिया] मसाला फसलों के उत्पादन में म.प्र. देश में पहले स्थान पर है। पुष्प और सब्जी उत्पादन में तीसरे तथा फल उत्पादन में चौथे स्थान पर प्रदेश है। मखाना क्षेत्र विस्तार योजना के तहत प्रदेश के 14 जिलों में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से परियोजना लागत पर 40% तक अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उज्जैन में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फ्लोरीकल्चर खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी फसलें कम जमीन में अधिक आय का प्रभावी माध्यम हैं इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को इससे जोड़ा जाए। मंत्रालय में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उद्यानिकी फसलों के साथ जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जाए। 

सम्बंधित ख़बरें