श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष सहित सामूहिक इस्तीफे

भोपाल [ महामीडिया] 

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से बड़ी खबर सामने आ रही है। बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने आज बुधवार को बोर्ड और कार्यकारी समिति के अन्य सदस्यों के साथ अपना इस्तीफा दे दिया है। यह निर्णय तब आया है जब क्रिकेट बोर्ड प्रशासन पर भ्रष्टाचार और राजनीतिक दखलंदाजी के आरोप भी लगाए गए थे।अध्यक्ष शम्‍मी सिल्वा ने अन्य पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ मिलकर देश के राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब बोर्ड का संचालन सरकार द्वारा अंतरिम समिति के माध्यम से किए जाने की संभावना है।

 

सम्बंधित ख़बरें